c++ Tutorial in Hindi For Beginners

C++ Data Types


Introduction to C++ data types

जब भी आप किसी value को store करने के लिए variable create करते है तो आप साथ ही उस variable का data type भी define करते है। Data type से compiler को ये पता चलता है की इस variable में किस type का data store किया जायेगा। साथ ही compiler data type से ये भी judge करता है की किसी variable को memory में कितना space assign करना है। C++ में data types को 3 categories में divide किया गया है।
Basic Data Types - ये वो data types होते है जो ज्यादातर सभी programming languages में पाए जाते है।  User Defined Data Types - C++ आपको data type create करने की capabilities provide करती है।  Derived Data Types - इस तरह के data types कई data types के combination होते है। आइये इन data types के बारे में detail से जानने का प्रयास करते है।

Basic Data Types 
जैसा की मैने आपको पहले बताया basic data types सभी programming languages में almost common होते है। Basic data types निचे दी गयी 3 categories में होते है।
Integer Floating point Character इनके बारे में निचे detail से दिया जा रहा है।

Integer 
Integer category के data types whole number को store करने के लिए यूज़ किये जाते है। Whole numbers वे numbers होते है जिनमें दशमलव और उसके बाद की संख्या नहीं होती है। ये पूर्ण संख्याएं होती है। इस category के data types को निचे table के द्वारा represent किया जा रहा है। 


Data Type       Size (In Bytes)          Range

int                         2                     - 32768 To 32767

short int                 2                     -31768 To 32767 

long int                  4                      -2147483648 To 2147483647 

signed int               2                           -31768 To 32767 

unsigned int            2                              0 To 65535 
       
इन data types को इनकी size और range के base पर differentiate किया गया है। आप आवश्यकता के अनुसार कोई भी data type यूज़ कर सकते है। निचे इसका उदाहरण दिया गया है।
int balance = 650000; 

Floating Point

Floating point data types ऐसी संख्याओं को store करने के लिए यूज़ किये जाते है जिनमें दशमलव होता है। Floating point data types 3 तरह के होते है, इनके बारे में निचे बताया जा रहा है। 


Data Type          Size (In bytes)         Range 

float                            4                     3.4E-38 to 3.4E+38 

double                         8                   1.7E-308 to 1.7E+308

long double               10                   3.4E-4932 to 1.1E+4932 
     

ऊपर define किये गए data types की size और range अलग अलग है। आप आवश्यकता के अनुसार कोई भी data type यूज़ कर सकते है। इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।
 float PI = 3.14;

Character 

संख्या के बजाय यदि आप किसी अक्षर (character) को store करना चाहते है तो इसके लिए आप इस category के data types यूज़ कर सकते है। इस category के data types के बारे में निचे दिया जा रहा है। 


Data Type    Size (In bytes)        Range 

char                         1                -128 to 127 

unsigned char          1                  0 to 255 

signed char              1                 -128 to 127
      
Character data types को यूज़ करने का उदाहरण निचे दिया जा रहा है। 

char Name = "V"; 

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

please comment your choice game ...