how to learn jquery? jquery kay hai in hindi

How to learn jquery?


jQuery in Hindi: jQuery एक lightweight Javascript framework है| यानी की हम अपनी website पर Javascript को आसानी से use कर सकें इसके लिए jQuery को बनाया गया है|

jQuery से हम कई सारे effects create कर अपने website को और भी ज्यादा attractive और मजेदार बना सकते हैं|

कई सारे common tasks जिसके लिए Javascript में लम्बे-लम्बे lines के code लिखने पड़ते थे उसे jQuery में अलग-अलग  methods में divide कर दिया गया है जिसे जरूरत पड़ने पर हम आसानी से single line के कोड से call कर सकते हैं इससे समय और space दोनों की बचत होती है|

jQuery use करने के फायदे:

अब चलिए जानते हैं की यदि आप jQuery का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको इससे क्या-क्या benefits मिलेंगे:
  • समझना और उपयोग करना आसान है: jQuery का सबसे बड़ा advantage यह है की इसका syntax बहुत ही सरल है जिसकी वजह से इसे सीखना और use करना आसान है|
  • Speed: speed बहुत ही मायने रखता है यदि आप Javascript में coding करते हैं तो आपको कई lines के code लिखने होंगे जबकि jQuery में आप यह काम कुछ ही lines के code से कर सकते हैं|
  • Cross browser compatibility: किसी web designer के लिए सबसे बड़ी problem यह होती है की वह जो design बना रहा है वह सभी browsers में एक जैसा दिखाई देगा या नही| लेकिन jQuery उपयोग करते समय आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नही है  क्योंकी इसे बनाने वाली team ने इस cross browser  compatibility का पूरा ध्यान रखा है|
  • Large library: आपको internet पर कई सारे plugins मिल जायेंगे जिनका उपयोग करके आप jQuery के features को और extend कर सकते हैं|
  • Free: इसके लिए आपको किसी तरह किसी तरह के पैसे चुकाने की जरूरत नही है यह बिलकुल free और open source है|
  • Ajax support: आप अपनी वेबसाइट पर बड़ी आसानी से jQuery के साथ Ajax के features का भी उपयोग कर सकते हैं|

jQuery के features

jQuery के कई सारे features हैं जिनमे से सबसे important features कुछ इस प्रकार हैं:
  • HTML/DOM manipulation 
  • CSS manipulation 
  • HTML event methods 
  • Animations 
  • AJAX 
  • Utilities 

jQuery ही क्यों?

jQuery के अलावा और भी कई सारे Javascript frameworks हैं लेकिन jQuery सबसे ज्यादा use होने वाली और popular framework है|

कई सारी बड़ी-बड़ी companies jQuery का उपयोग करते हैं जिनमे से कुछ का नाम नीचे दिया गया है:
  • Google
  • Microsoft
  • Twitter
  • Amazon
  • IBM
  • Netflix
इससे आपको पता चल चुका होगा की jquery कितना powerful और उपयोगी framework है|

jQuery और Javascript में क्या अंतर है?

हर beginner के मन में यह सवाल जरूर आता है की आखिर jQuery और Javascript में क्या difference है| तो चलिए
  • Javascript एक scripting language है जो की web browser पर run होता है|  आप Javascript का उपयोग कर खुद से script तैयार कर सकते हैं|
  • Javascript अपने आप में एक complete programming language है जबकि jQuery उसका एक framework है|
  • jQuery एक प्रकार की library है, जिसे Javascript language में लिखा गया है|
  • Javascript के कई सारे complicated codes को simplify कर jQuery बनाया गया है|

क्या jQuery सीखने के लिए Javascript जानना जरूरी है?

यह इस बात पर निर्भर करता है की आप क्या बनाना चाहते हैं, यदि आप अपने साईट के लिए कुछ common चीजें जैसे dropdown menu, image slider, form validation आदि create करना चाहते हैं तो इसके लिए  jQuery plugins का उपयोग कर सकते हैं और इसके लिए आपको Javascript सीखने की जरूरत नही है

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

please comment your choice game ...